--विज्ञापन यहां--

सड़क किनारे खड़े ट्रकों से हादसे का खतरा, गुरुकृपा फीड्स के बाहर दोनों ओर वाहनों की कतार

By NS
On: July 20, 2026 8:58 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • कुम्हारी हादसे के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार, दुर्ग–पाटन मुख्य मार्ग पर देवबलौदा पहुंच मार्ग बना जोखिम का केंद्र

पाटन। दुर्ग–पाटन मुख्य मार्ग से ग्राम धौर होकर देवबलौदा पहुंच मार्ग पर स्थित गुरुकृपा फीड्स के बाहर सड़क के दोनों किनारों पर भारी ट्रकों के खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रकों के कारण मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे आम वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में आने-जाने वाले ट्रकों को सड़क किनारे ही लंबे समय तक खड़ा कर दिया जाता है। इससे सामने से आने वाले वाहनों को ओवरटेक करने में जोखिम उठाना पड़ता है। बरसात के मौसम में सड़क पर फिसलन और गड्ढों के कारण खतरा और बढ़ जाता है।

गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले कुम्हारी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी सड़क किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा गुरुकृपा फीड्स परिसर में ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment