--विज्ञापन यहां--

श्रावण सोमवार को महामाया मंदिर में प्रातः 11 बजे से रुद्राभिषेक सम्पन्न हूआ

By NS
On: August 11, 2026 3:14 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित श्री राज राजेश्वरी महामाया माता मंदिर स्थित शिवलिंग की पूजा रुद्राभिषेक प्रातः 11 बजे मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

जिसमें शिवजी की विशेष पूजन एवं रजत श्रृंगार संपन्न होगा। मंदिर न्यास समिति के व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक ने बताया है कि प्रातः 11 बजे प्रति वर्ष अनुसार द्वितीय सावन सोमवार को शिवलिंग की पूजन रुद्राभिषेक संपन्न होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

मुख्य जजमान अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी एवं मुख्य आचार्य समलेश्वरी मंदिर के पुजारी पं मनोज शुक्ला द्वारा सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य शेखर दुबे कृपाराम यदु,विजय शंकर अग्रवाल, उपेंद्र शुक्ला, कुंजलाल यदु सत्यनारायण अग्रवाल, सूरज फूटान, शिबू बिहारी शुकला, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रद्धालुओं ने श्रावण मास में आयोजित पूजन कार्य में शामिल होकर पुण्य लाभ फल प्राप्त किया। इस आयोजन को लक्ष्मण प्रसाद शर्मा , भावेश शुक्ला, मुकेश दुबे, जगदीश देवांगन, दिलीप अग्रवाल, मदन यदु, वैभव शर्मा, शत्रुघ्न सोनी,देवेंद्र शर्मा,आदि ने संपादित किया। मंदिर के प्रमुख पुजारी श्रीकांत पांडे एवं लक्ष्मीकांत पांडे जग मोहन तिवारी उपस्थित थे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment