--विज्ञापन यहां--

शिवोम् विद्यापीठ विद्यालय में छात्र परिषद् के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

By NS
On: July 6, 2026 7:50 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। शिवोम् विद्यापीठ विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित छात्र परिषद् के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह का गरिमामय एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

विद्यालय के विशिष्ट अतिथि ए डी सर एवं प्राचार्य महोदया द्वारा नव-निर्वाचित छात्र परिषद् के पदाधिकारियों को बैज एवं दायित्व प्रतीक (सैश) प्रदान किया गया, हैड बाॅय विश्वास शर्मा व हैड गर्ल साक्षी पारधी को पदभार का औपचारिक दायित्व सौंपा गया। तत्पश्चात सपोर्टस इनचार्ज, कल्चरल इनचार्ज, डिसीपलीन इनचार्ज के चयनित छात्र- छात्राओ पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व का निर्वहन करने की शपथ ली।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में ए डी सर ने छात्र नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार का नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय के आदर्शों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

नव-निर्वाचित छात्र परिषद् के प्रतिनिधियों ने विद्यालय परिवार द्वारा व्यक्त विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment