--विज्ञापन यहां--

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर गरियाबंद में कांग्रेस की विजय रैली ‘छात्रों के संघर्ष की जीत’ बताकर सरकार को घेरा

By NS
On: July 26, 2026 12:02 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद गरियाबंद में कांग्रेस ने विजय रैली निकालकर इसे छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के मार्गदर्शन में आयोजित रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति कांग्रेस के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली जिला कांग्रेस भवन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए तिरंगा चौक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली के दौरान छात्र हितों से जुड़े नारों के साथ परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग भी उठाई गई।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लाखों छात्र-छात्राओं के संघर्ष और विपक्ष द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों का परिणाम है। नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार को घेरती रही, जिसके दबाव में सरकार को आखिरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केवल इस्तीफा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों के मुद्दे पर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment