रायपुर। वृंदावन हॉल रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परम पवित्र तैलिक वंशीय साहू समाज के विभिन्न दानदाताओं एवं समाजसेवियों को “दानवीर भामाशाह सम्मान” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह के छायाचित्र पर माल्यार्पण, गुलाल-चंदन अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नारायण लाल साहू, यशवंत दीवान, एन.आर. साहू, इंजीनियर नारायण साहू, वरिष्ठ समाजसेवक हनुमंत साहू एवं आनंद राम साहू ने दानवीर भामाशाह के जीवन, त्याग और समाजसेवा पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन योगिता साहू एवं पंडित घनश्याम साहू ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी साहू सहित उपस्थित सामाजिक जनों ने सामूहिक शपथ ग्रहण किया। जागृत कुमार साहू ने अभिलेख का वाचन किया तथा महेंद्र सिंह सारवा ने आभार प्रदर्शन किया।
समारोह में टेमन सिंह साहू, स्व. अजय साहू एवं स्व. मेघराज साहू को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं रामलखन साहू, योगीराज साहू, लालाराम साहू, मोहनलाल साहू, प्रेमलाल साहू एवं राजेश कुमार को समाजसेवा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूनम कुमार साहू को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला। श्रीमती पुष्पा साहू को हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।





