--विज्ञापन यहां--

विश्वकर्मा जयंती पर ग्रैंड विजन कार्यालय में की गई पूजा

By NS
On: September 17, 2026 1:03 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ग्रैंड विजन के न्यू राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ग्रैंड ग्रुप के एमडी तरणजीत सिंह होरा ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  इस अवसर पर ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज और ग्रैंड ब्रॉडबैंड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने पूजा-अर्चना में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

विश्वकर्मा जयंती के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर एमडी तरणजीत सिंह होरा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का हर पल देशवासियों को समर्पित रहा है। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा के लिए कार्य किया है।

– Advertisement –

Ad image

होरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं और कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। वैश्विक स्तर पर भी भारत की एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार भी प्रदेश के विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाते रहें।

पूजा-अर्चना के अवसर पर ग्रैंड विजन की सीईओ सौम्या बत्रा, वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, संदीप कौर गुम्बर, हितेश व्यास, ग्रैंड न्यूज के संपादक संजय शुक्ला, मोहम्मद खान, अरुण वर्मा, राजू सहित ग्रैंड ग्रुप के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment