देवरीबंगला/गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विधायक कुंवरसिंह निषाद के प्रस्ताव पर विधायक निधि से 62 विकास एवं निर्माण कार्य के लिए 2.61 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा एवं प्रदेश प्रतिनिधि कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर निर्माण व विकास कार्यों की स्वीकृति विधायक ने दी है। विधायक कुंवरसिंह निषाद लगातार सक्रिय है। प्रदेश सरकार बालोद जिले में तीनों विधायक कांग्रेस के होने के कारण विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है। बजट में स्वीकृत कई कार्यों के लिए राशि जारी नहीं कर रही है।
विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गङईनडीह, कसहीकला एवं पापरा में 9: 50 लाख रुपया से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। सामुदायिक भवन, मंच एवं अन्य संधारण कार्य के लिए ग्राम बीजाभाठा, भुरकाभाट, गणेश खपरी, देवरीबंगला, सुरेगांव, झिटिया, भंडेरा, पसौद, फुलसुंदरी, सुरसुली, हङगहन में राशि स्वीकृत किए गए हैं। विधायक के प्रयास से दो विभागों के विवाद में फंसी टटैगा मोङ से हरदी तक सङक निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई है। भरदा (ट) के पास खरखरा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए बजट में शामिल किया गया है।






