पाटन। शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत विकासखंड पाटन के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पन्दर और प्राथमिक शाला पन्दर में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे और विकासखंड स्रोत समन्वयक गुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने अवलोकन किया।
जहां बच्चों से पहाड़ा, बारह खड़ी , धाराप्रवाह हिंदी,अंग्रेजी पठन कराया गया। साथ ही शत प्रतिशत बच्चों को पहाड़ा एवं धाराप्रवाह पठन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महिलांगे ने स्वयं बच्चों को साथ बैठकर उनकी कॉपी में गृह कार्य देखा और सुलेख पर चर्चा की और ब्लैक बोर्ड में बच्चों को अंग्रेजी के कुछ सरल शब्दों और अंग्रेजी के बारहखडी से शब्द पढ़ना सिखाया ।
पन्दर के शिक्षकों ने शतप्रतिशत बच्चों को धाराप्रवाह पठन और पहाड़ा एक माह के भीतर कर लेने आश्वस्त किया। ABEO और BRCC का कहना है कि ऐसे ही निरीक्षण हर स्कूल में चलेगा। जहां पर धाराप्रवाह हिंदी एवम इंग्लिश और पहाड़ा सीखने पर शाला और बच्चों का अवलोकन किया जाएगा।





