खबर हेमंत तिवारी,,,,✍️✍️
छुरा/ बीती रात से हो रही लगातार भारी बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है लोगों को गर्मी से राहत मिला है और किसानों के चेहरे में खुशीयाली आई है । पर ठीक इसके विपरीत इस बारिश से हजारों लोगों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। और लोग प्रभावित हुए हैं कोसमी, नवापारा,सारागांव, दुल्ला , चुरकीदादार ,बम्हनी सहित दर्जनों गांव को इसका असर पड़ेगा,साथ ही यह उड़ीसा राज्य की जोड़ने वाला आसान मार्ग भी है। और इसमें पड़ने वाला यह छोटी पुलिया जो सूखा नदी में मिलता है।

।जो लगातार हो रही बारिश से बह गई । जिससे दर्जनों गांव का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया साथ ही इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों और ग्रामीणों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।वा इस मुश्किल का सामना कही लंबे समय तक तो नहीं करना पड़ेगा ।क्यों कि पहली बारिश में अभी से हाल है तो अभी तो पूरी बरसात बची है ऐसे में क्या इन लोगों की मुसीबत का हल होगा या फिर जिला प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था बनाएगा ।या फिर लंबी दूरी की दूसरे मार्ग से जाने को मजबूर होंगे लोग।

सारा गांव मार्ग में यह छोटी पुलिया में पहले भी लोग प्रभावित हुए हैं।और ऐसी मुसीबतों का सामना किए हैं।बता दे की संबंधित विभाग इस छोटे फूल को बड़ा बनाने की कोशिश ही नहीं करती है।और पहली बारिश की अचानक आई बाढ़ ने विभाग की पोल खोल दी है।

सुबह से इस मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों कि दोनों तरफ लाइन लगी रही।





