--विज्ञापन यहां--

रवेली में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, सभापति प्रणव शर्मा ने बैग देकर एवं मिठाई खिलाकर बच्चों का स्वागत किया

By NS
On: June 19, 2026 6:42 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रवेली के प्राथमिक विद्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी के मंशानुसार नए शिक्षा सत्र में सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर, दो सेट स्कूल ड्रेस और पुस्तक प्रदान करके प्रतिदिन विद्यालय आने और खूब मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया, शिक्षा के क्षेत्र में शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्र- छात्राओं एवं पालकों को दिया गया एवं शासन के द्वारा किये जा रहे नवाचार जिससे बच्चों में संस्कार का सृजन होगा उनसे उपस्थित सभी लोगों को अवगत करवाया गया, सभापति प्रणव शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया साथ ही कक्षा पांचवीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बैग, कॉपी पेन देकर बिदाई दिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एस एम सी अध्यक्ष टिकेंद्र वर्मा, सरपंच लता ताराचंद वर्मा, जागेश्वर साहू, लुकेश्वरी साहू, ताराचंद वर्मा, पंचगण- सूधा वर्मा, मोहनी साहू, रमेश कुमार सोनवानी, गीतू साहू, प्रेमा वर्मा, रेखा ठाकुर, संतोष यादव, गोमती साहू, भीम सिंह साहू, भूषण लाल साहू, संदीप वर्मा, सदस्य गोविन्द वर्मा, लोकेश्वरी साहू, चमेली साहू, मालती साहू, जानकी यादव, मिलन विश्वकर्मा, गोविन्द, सविता निषाद, प्रशांत शर्मा अध्यक्ष पालक समिति सेजस विद्यालय घुघुवा क, खिलेश वर्मा संकुल समन्वयक, पालकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment