पाटन। आगामी युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों के परिप्रेक्ष्य में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 जून 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे कुर्मी भवन, पाटन में किया जाएगा।
शिविर में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, चुनाव प्रक्रिया तथा आगामी रणनीतियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सुपुत्र चैतन्य (बिट्टू) बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, युवा कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के मुख्य प्रशिक्षक अनूप वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष मोहन साहू तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव के अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित रहेंगे।
युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा अध्यक्ष विपिन चंद्राकर एवं पूर्व अध्यक्ष सुमित चंद्राकर ने युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित एवं सक्रिय होना आवश्यक है।





