गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 23 जुलाई को गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित अमलीपदर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से दोपहर 1:50 बजे अमलीपदर हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे मंदिर से रवाना होकर हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका रायपुर आगमन शाम 3:55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर होगा, जहां से वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। दौरे के दौरान उनके साथ सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।





