--विज्ञापन यहां--

‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर पर आरोपों से मचा हड़कंप

By NS
On: September 20, 2026 9:50 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


हैदराबाद। Saurav Gurjar Police Case: टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता और प्रोफेशनल रेसलर सौरव गुर्जर एक कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। एक महिला की शिकायत के आधार पर गाचीबोली पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि सौरव ने शादी का वादा कर उनके साथ रिश्ता बनाया और बाद में उन्हें परेशान किया। पुलिस ने सौरव को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लेने के बाद हैदराबाद लाया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी बातचीत

महिला के अनुसार, वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए उनकी सौरव गुर्जर से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों व्हाट्सऐप पर संपर्क में रहे और धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। शिकायत में महिला ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात 25 दिसंबर 2021 को हुई थी।

महिला का आरोप है कि मुलाकात के दौरान सौरव ने उनसे शादी करने का भरोसा दिलाया था। शिकायत के मुताबिक, उन्हें यह भी कहा गया था कि शादी के बाद उन्हें पत्नी के समान अधिकार दिए जाएंगे। इसके बाद दोनों के बीच लंबे समय तक संपर्क बना रहा।

अमेरिका में नौकरी छोड़ने के लिए कहा, बिजनेस का दिया भरोसा

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि अमेरिका में रहने के दौरान भी सौरव उनके संपर्क में थे। महिला का दावा है कि सौरव ने उन्हें अपनी नौकरी छोड़ने के लिए कहा और दोनों के मिलकर कारोबार शुरू करने की बात कही थी।

महिला के अनुसार, उन्होंने सौरव की बात पर भरोसा किया, लेकिन बाद में उनके साथ व्यवहार बदलने लगा। शिकायत में आरोप है कि जब भी वह शादी को लेकर सवाल करती थीं, तो सौरव उनका नंबर ब्लॉक कर देते थे और उनसे दूरी बनाने लगते थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम का उनके करियर पर असर पड़ा।

कई महीनों तक साथ रहने का दावा

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि सौरव गुर्जर अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक उनके साथ रहे। इसके बाद हैदराबाद में साथ रहने के दौरान उनके अचानक बिना जानकारी दिए चले जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत मिलने के बाद गाचीबोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए हैदराबाद लेकर आई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टीवी से रेसलिंग तक बनाई पहचान

सौरव गुर्जर ने साल 2013 में टीवी की दुनिया में कदम रखा था। स्टार प्लस के सीरियल ‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने के बाद उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान मिली। इसके बाद वह ‘संकटमोचन महाबली हनुमान’ में बाली के किरदार में दिखाई दिए।

अभिनय के साथ सौरव गुर्जर प्रोफेशनल रेसलिंग से भी जुड़े रहे हैं। WWE में वह ‘सांगा’ नाम से रिंग में उतर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘शिव शक्ति’ जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के जरिए होगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment