जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा—महिलाएं परिवार की शक्ति ही नहीं, समाज के निर्माण की भी मजबूत आधारशिला हैं
पाटन। महिला मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज द्वारा कुर्मी सामुदायिक भवन पाटन में तीजा मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाते हुए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समाज की प्रमुख महिलाओं एवं अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, अध्यक्षता श्रीमती सरिता बघेल, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, नगर पालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, पूर्व राजप्रधान श्रीमती दुलारी वर्मा,महिला अध्यक्ष पाटन राज श्रीमती रंजना वर्मा,संरक्षक महिला कार्यकारिणी पाटन राज सहित समाज की महिलाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा महिलाओं को सामाजिक संगठन से जुड़ने के लिय समाज में भाइयो के साथ सामाजिक बैठकों में उपस्थित होकर समाजिक रीति नीति को सीखने के लिय आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की प्रथम पाठशाला हैं। उनके संस्कारों से परिवार मजबूत होता है और मजबूत परिवार से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। आज महिलाएं शिक्षा, सामाजिक सेवा, प्रशासन, राजनीति, व्यवसाय और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृति नायक ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को शिक्षा, संस्कार, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के समान अवसर देने चाहिए। जब एक महिला आगे बढ़ती है तो उसके साथ पूरा परिवार आगे बढ़ता है और जब समाज की महिलाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई राह बनती है।
पूर्व राज प्रधान दुलारी वर्मा ने कहा समाज में महिलाओं की भागदारी अधिक से अधिक होना चाहिए।
महिलाओं की प्रतिभा ने मोहा मन
समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा एवं उत्साह से समारोह को यादगार बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।
विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन समिति को जनपद अध्यक्ष ने दी बधाई
श्रीमती कीर्ति नायक ने मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के सभी पदाधिकारियों, महिला कार्यकारिणी एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा, संस्कार और महिला सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं।
बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने निभाई सहभागिता
तीजा मिलन समारोह में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, आपसी सौहार्द, महिला सम्मान और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। संचालन प्रभा वर्मा आभार व्यक्त रंजना वर्मा ने की। मौके पर मुख्य रूप से कामनी धुरंधर, उर्वशी वर्मा, रश्मि भेदप्रकाश वर्मा, सरस कश्यप,मीना वर्मा, सुषमा वर्मा, संगीता वर्मा,किरण वर्मा,कमलेश वर्मा ,राकेश, सहित अन्य उपस्थित थे।







