
पाटन। महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटनराज के तत्वावधान में तीज मिलन समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2026 को कुर्मी सामुदायिक भवन पाटन में किया जाएगा। समारोह में सौहार्द, संस्कृति एवं नारी शक्ति का उत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे तीज उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं द्वारा खेलकूद एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
दोपहर 12 बजे अतिथियों का आगमन, स्वागत, उद्बोधन एवं सम्मान समारोह होगा। वहीं शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण एवं समारोह का समापन किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (सांसद राज्यसभा) उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सरिता बघेल केंद्रीय महिला अध्यक्ष मनवा कुर्मी समाज करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती छाया वर्मा पूर्व राज्यसभा सदस्य, श्रीमती कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष पाटन, श्रीमती मीना वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी, श्रीमती सुनीता वर्मा राज प्रधान बलौदा बाजार, श्रीमती लक्ष्मी लता वर्मा राज प्रधान , श्रीमती दुलारी वर्मा राज प्रधान दुर्ग, श्रीमती जयश्री वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सुश्री स्मिता बघेल समाजसेविका एवं श्रीमती राजेश्वरी वर्मा समाजसेविका सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।
आयोजक महिला कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटनराज ने समाज की मातृशक्ति एवं सभी स्वजातीयजनों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।





