खबर हेमंत तिवारी,,,,✍️✍️
छुरा/ थाना क्षेत्र छुरा अंतर्गत शनिवार सुबह लगभग 8 बजे भैरा नवापारा के बीच में स्थित मटही नाला को सायकल से पार करते हुए दो युवक बह गए थे जिसमें से एक युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल हुए और दूसरा 30 वर्षीय डीगेश्वर यादव बह गया था।जो लगभग तीन किलोमीटर दूर रविवार को मिल गया है।हालांकि कल मौके पर पुलिस और गोताखोर की जांच टीम ने खोजने का प्रयास किया था।

पर शाम तक नहीं मिल पाया फिर ग्रामीणों ने रात्रि में सार्वजनिक बैठक कर सुबह लाश को खोजने के लिय योजना बनाई और रविवार सुबह खोज के निकल गए । और वही डीगेश्वर का शव एक छोटे से पेड़ जड़ में अटका हुआ पाया फिर इसकी सूचना छुरा पुलिस को दी फिर तत्काल मौके पर छुरा पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।






