--विज्ञापन यहां--

भूमिपूजन -ग्राम गहिरा नवागांव में 28.51 लाख से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनेगा ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं -प्रभा नायक

By NS
On: August 5, 2026 3:56 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


देवरीबंगला /जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक ने ग्राम गहिरा नवागांव में 28.51 लाख से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग से निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिला पंचायत सदस्य प्रभा रामलाल नायक ने भूमि पूजन करते हुए कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के पश्चात ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार शिक्षा स्वास्थ्य के साथ ही किसानों को समृद्ध करने का काम कर रही है। जनपद सदस्य दुर्गा ठाकुर ने कहा कि ग्राम में विकास के लिए सहयोग की आवश्यकता है। सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे। सरपंच रामकली तारम ने गहिरा नवागांव से अलीवारा मार्ग तथा गहिरा नवागांव से रीवागहन मार्ग निर्माण की मांग की। उन्होंने गलियों में कीचड़ व गंदगी को देखते हुए सीसी रोड निर्माण की मांग रखी। भूमि पूजन कार्यक्रम में सेक्टर प्रभारी विजय तारम, उप सरपंच नरेंद्र सहारे, खेदुराम भूआर्य, इंद्रजीत साहू, यदुराम केराम, दीपक दास बघेल, अशोक नायक, गंगाराम मलिया, गोपीराम माहल्ला, विजय कुमार आर्य, रामखेलावन चनाप, शारदाप्रसाद सहारे, सुरेशकुमार जांगड़े उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment