भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के नेतृत्व में भिलाई में “प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर एवं प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संगठन महामंत्री आदरणीय पवन साय, माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर दुर्ग संभाग के विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों एवं अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे प्रबुद्धजन समाज की चेतना, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के सशक्त आधार हैं। उनका अनुभव, ज्ञान और सेवा-भाव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि वर्षभर समाज के प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों एवं विभिन्न वर्गों के सम्मानित व्यक्तित्वों का आदर और सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सेवा, सम्मान और निरंतर संवाद पर आधारित है, जबकि विपक्षी दल चुनाव के समय समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान करने का केवल दिखावा करते हैं। भारतीय जनता पार्टी निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी रहती है और उनके सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता, सुशासन, अंत्योदय तथा प्रत्येक वर्ग के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा ओबीसी मोर्चा भी इसी विचार को जन-जन तक पहुँचाते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
“प्रबुद्ध समाज का सम्मान, संगठन की शक्ति और राष्ट्र प्रथम का संकल्प—यही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पहचान बनेगा।”










