पाटन। भारतीय जनता पार्टी, अमलेश्वर मंडल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम पचपेड़ी के मंगल भवन में मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल (विधानसभा प्रभारी एवं अध्यक्ष, सीएसआईडीसी, छत्तीसगढ़) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश चंद्राकर (मंडल अध्यक्ष, अमलेश्वर) ने की। बैठक में राहुल पंडित (अमलेश्वर मंडल प्रभारी) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा के अनुरूप अनुशासन, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से नीलम चंद्राकर (सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य), राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि), रवि सिंगौर (अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं सरपंच), धर्मेंद्र कौशिक (महामंत्री), कैलाश यादव (महामंत्री), दयानंद सोनकर (अध्यक्ष, नगर पालिका अमलेश्वर), डॉ. आलोक पाल (पार्षद), अजीत ठाकुर (मंत्री, जिला किसान मोर्चा), राजू सोनकर (पार्षद), यामिनी यादव (पार्षद), रामेश्वरी ठाकुर (पार्षद), गायत्री साहू (मंडल उपाध्यक्ष एवं सरपंच, उफरा), मधुकांता साहू (महिला मोर्चा अध्यक्ष), दुर्गेश नंदनी वर्मा, लक्ष्मी देवांगन (एल्डरमैन, नगर पालिका), भारती यादव (एल्डरमैन), रूपेंद्र राजू साहू (उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, दुर्ग एवं सरपंच, ग्राम पंचायत झीट), कुलदीप बैसवाड़े (सांसद प्रतिनिधि, पन्ना लाल बंजारे, पवन वर्मा, रामाधार साहू (एल्डरमैन), चेतन चंद्राकर सरपंच मिश्री लाल वर्मा एवं मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।








