--विज्ञापन यहां--

बुलेट पर सवार होकर भोलेनाथ की शरण में निकले आचार्य पं. युवराज पांडेय ,भूतेश्वरनाथ चौक पर गूंजा “बोल कालिया धीरे-धीरे”, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत

By NS
On: September 7, 2026 2:05 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर गरियाबंद में उस समय अद्भुत धार्मिक नजारा देखने को मिला, जब कथावाचक आचार्य पं. युवराज पांडेय बुलेट पर सवार होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए निकले। आचार्य के गरियाबंद पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भूतेश्वरनाथ चौक पर एकत्र हो गए और उनके स्वागत के लिए पलक-पांवड़े बिछा दिए।

जैसे ही आचार्य पं.युवराज पांडेय भूतेश्वरनाथ चौक पहुंचे, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं फूलों की मालाएं पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा चौक हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के उत्साह और उमंग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

– Advertisement –

Ad image

स्वागत के दौरान नटवर सिन्हा, पार्षद छगन यादव, लोकेश सिन्हा, लोकु, प्रल्हाद यादव गुंचू, कृष्णा कश्यप, छोटू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने आचार्य युवराज पांडे का गर्मजोशी से स्वागत किया और भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

श्रद्धालुओं के साथ बुलेट पर निकले आचार्य

स्वागत के बाद आचार्य पं. युवराज पांडे स्वयं बुलेट की कमान संभालते हुए श्रद्धालुओं के साथ भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ते रहे। सड़क पर यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बुलेट पर सवार आचार्य और उनके साथ चल रहे श्रद्धालुओं के काफिले ने धार्मिक उत्साह को और बढ़ा दिया।

– Advertisement –

Ad image

भूतेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर आचार्य पं.युवराज पांडेय ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान भूतेश्वरनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

आस्था का उमड़ा सैलाब

आचार्य पं.युवराज पांडे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचना गरियाबंद की धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा के प्रति लोगों के गहरे जुड़ाव को दर्शाता रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के जयघोष और भक्ति भाव से वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।

आचार्य पं. युवराज पांडेय ने कहा—

“भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिलना मेरे लिए अत्यंत भावुक और आनंद का क्षण है। मैंने बाबा भोलेनाथ के चरणों में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की है। भगवान महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख-शांति का वास हो, यही मेरी प्रार्थना है। सनातन धर्म और हमारी धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों की आस्था और मजबूत हो, यही बाबा भोलेनाथ से कामना है।”



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment