--विज्ञापन यहां--

बाजार के महंगे मक्खन को छोड़िए, घर पर देसी घी से बनाए

By NS
On: September 18, 2026 3:33 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अगर आप भी ब्रेड, पराठे जैसी चीजों में इस्तेमाल करने के लिए बाजार के मक्खन पर निर्भर रहते हैं तो रुक जाइए. आप घर पर बहुत ही आसानी से ताजा सफेद मक्खन निकाल सकते हैं जिसके लिए आपको महीनों तक मलाई इकट्ठा करने की भी जरूरत नहीं होगी। यहां हम आपको आसान ट्रिक बता रहे हैं. मक्खन का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में काफी ज्यादा होता है. सुबह नाश्ते में ब्रेड, टोस्ट से लेकर मैगी, पास्ता और रोटी-पराठे में भी कई लोग मक्खन लगाते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले बटर और वाइट बटर में अक्सर प्रिजर्वेटिव्स, नमक और केमिकल्स मिलाए जाते हैं जो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होते. जब भी गरमा-गरम पराठों, दाल मखनी या साग पर ताजा सफेद मक्खन रखने का मन होता है तो अक्सर हमें हफ्तों मलाई जमा करने का इंतजार करना पड़ता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर घर में मलाई न हो, तब भी आप सिर्फ देसी घी और बर्फ की मदद से मिनटों में रुई जैसा मुलायम, ताजा और शुद्ध सफेद मक्खन तैयार कर सकते हैं? यह तरीका न सिर्फ बेहद आसान है, बल्कि इसमें समय भी बहुत कम लगता है।

– Advertisement –

Ad image

देसी घी से सफेद मक्खन बनाने का तरीका

शुद्ध देसी घी – 1/2 कप (हल्का गुनगुना या रूम टेम्परेचर पर)

– Advertisement –

Ad image

बर्फ के टुकड़े – 4 से 5

ठंडा पानी – 2 बड़े चम्मच

चुटकी भर नमक (ऑप्शनल – अगर साल्टेड बटर बनाना हो)

बनाने का तरीका

एक बड़े और चौड़े कांच या स्टील के बर्तन में 1/2 कप देसी घी निकालें. (ध्यान रखें घी बहुत ज्यादा गरम न हो).

अब इस घी में 4 से 5 बर्फ के टुकड़े और 2 चम्मच एकदम ठंडा पानी डालें.

एक व्हिस्कर, चम्मच या अपनी उंगलियों की मदद से घी और बर्फ को एक ही दिशा में तेजी से फेंटना शुरू करें.

1 से 2 मिनट लगातार फेंटने पर आप देखेंगे कि पीला घी धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा और अपना रंग बदलकर एकदम सफेद और मखमली रूप ले लेगा.

जैसे ही घी पूरी तरह से सफेद मक्खन का आकार ले ले, उसमें से बचे हुए बर्फ के टुकड़ों को बाहर निकाल दें.

मक्खन में जमा अतिरिक्त पानी को अलग कर दें और हाथ से दबाकर मक्खन का गोला बना लें.

आपका 100% शुद्ध और ताजा सफेद मक्खन तैयार है. इसे कांच के बर्तन में रखकर फ्रिज में 10-15 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं.



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment