खबर हेमंत तिवारी,,,,
पाण्डुका/पूरे देश में भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा धूम धाम से मनाई जा रही है अपने-अपने साधनों से जिस तरह युवाओं से लेकर बड़े बुजुर्गों तक प्रतिवर्ष रथ यात्रा निकालकर भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अगाध प्रेम ,निष्ठा और समर्पण की भावना प्रदर्शित करते है।गांव-गांव और शहरों में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाल कर हरि बोल के जय घोष के साथ साथ जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ के जय घोष किया जाता है।ऐसे में छोटे छोटे बच्चों के मन में बचपन से भगवान के प्रति प्रेम आस्था होना आज के समय में बहुत बड़ी और अच्छी बात है। इसी कड़ी में पाण्डुका अंचल के ग्राम अतरमरा में छोटे-छोटे बच्चों ने साइकिल में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की फोटो रखकर हल्की बारिश के रथ यात्रा निकाले इस हल्की बारिश में इन बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ,और अपने मोहल्ले एवं गांव में घुमाए,इन बच्चों ने पहले से पूरी तैयारी भी कर ली थी भगवान के प्रिय भोग भी तैयार कर रखे थे। और पूजा करने वाले भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी वा,भ्रमण में देव कुमार सिन्हा, लेयांशी सिन्हा,निखिल कुमार,मारुति निषाद,सेतु निषाद।आदि बच्चे शामिल हुए,,।






