--विज्ञापन यहां--

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

By NS
On: September 19, 2026 11:46 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल जी के नाम के साथ फेसबुक पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में नगर कांग्रेस कमेटी पाटन एवं समस्त कांग्रेस परिवार द्वारा थाना प्रभारी, थाना पाटन को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति के विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी सामाजिक एवं राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment