--विज्ञापन यहां--

पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने छात्रों को दिखाया राहुल गांधी का संवाद

By NS
On: July 4, 2026 7:30 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद।देश भर में लगातार नीट सहित कई परीक्षाओं के पेपर लीक मामले की गूंज कांग्रेस पार्टी ने गरियाबंद जिले के गांव गांव में पहुंचना शुरू कर दिया है बाकायदा इसकी कमान स्वयं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा संभालते आज देवभोग मुख्यालय से इसकी शुरुवात किया स्थानीय विश्रामगृह में बेसरा कालेज के छात्र के साथ युवाओ के बीच विपक्षी नेता राहुल गांधी द्वारा राजस्थान में बच्चों के साथ किए करीब ढाई घंटा के संवाद को लैपटॉप पर दिखाते पेपर लीक और उससे बच्चों द्वारा कर रहे आत्म हत्या जैसे तमाम बिंदुओं पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बेसरा ने बारीकी से बताया और कांग्रेस सिपाहियों को इस मुद्दा को हर युवा तक पहुंचाने की अपील किया। बेसरा ने आगे यह भी कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य को तबाह कर दिया है महंगाई के दौर में ग़रीब माता पिता तरह तरह का कर्ज लेकर अपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सालों साल पढ़ाते हैं और उम्मीद सजाए होते हैं।उनका बच्चा परीक्षा में पास होकर अपनी भविष्य सवारने के साथ साथ घर स्तिथि को भी बदलेगा लेकिन केंद्र सरकार के संरक्षण में ऐसे परीक्षाओ का पेपर लीक हो रहा है जिसके चलते आज पालको को आर्थिक और बच्चों मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है फिर भी निर्लज सरकार जिम्मेदारी नहीं ले रही है, जबकि दिल्ली जंतर मंतर से लेकर हर राज्य युवा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांग रहे हैं बेसरा ने छात्रों और अभिभावकों से संवाद करते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार पेपर लीक की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह जनजागरण अभियान जिले के अन्य गांवों और कस्बों में भी चलाया जाएगा जहां छात्रों और अभिभावकों को इस विषय पर जागरूक किया जाएगा कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी पार्षद सूर्यकांत महेश्वर बघेल सिद्धार्थ निधि निराकार डोंगरे भोले माझी उमेशडोंगरे दीपक प्रधान चतुर्भुज सोनवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

: बेसरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते कहा की यह सरकार काबिल बच्चों की हत्यारी है क्योंकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने और री-एग्जाम की घोषणा के बाद देशभर में कम से कम 11–12 अभ्यर्थियों की आत्महत्या के मामले सामने आया है जिसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ शिक्षा मंत्री और केंद्र की भाजपा सरकार है क्योंकि इस साल भी सरकार पारदर्शिता और सफल परीक्षा कराने में पूरी तरह असफल रही लेकिन आज भी अपनी जवाबदेही से बच रही है तभी पेपर लीक मामले में मुंह नहीं खुल पा रहा है

वैज्ञानिक के साथ पालक अभ्यर्थी जगह जगह कर रहे प्रदर्शन-: जिला अध्यक्ष बेसरा ने अंतिम में बच्चों के बीच कांग्रेस और बीजेपी की शिक्षा नीति को लेकर कहा की कांग्रेस सरकार में शिक्षा हर बच्चा को आसानी से इसके लिए तमाम नीति बनाई चाहे मौलिक अधिकार में शामिल करने की बात हो या फिर आरटीई के जरिए ग़रीब बच्चों को आसानी से शिक्षा मुहैया कराने की बात हो लेकिन वर्तमान सरकार में शिक्षा सिर्फ़ और सिर्फ धंधा बनकर रह गया है।आज एक ग़रीब व्यक्ति को अपने बच्चों को पढ़ाने में गाड़ी से जमीन जायदाद तक बिक रहा हैं देश में इतनी मंहगी शिक्षा हो गई हैं क्योंकि सरकारी स्कूलों को बंद और प्राइवेट स्कूलों को और ज़्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है ऐसे में मजदूर किसान के बेटे किस तरह शिक्षा हासिल कर सकते ऐसे तमाम नीति के ख़िलाफ़ जंतर मंतर के अलावा अन्य स्थान पर वैज्ञानिक सोनम वांगचुक और कई छात्र युवा पालक धरना दे रहे हैं फिर भी सरकार के कानों पर जू नहीं रेंग रहा हैं।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment