--विज्ञापन यहां--

पूर्व राज्यपाल रमेश बैस से शैल महेंद्र साहू ने की सौजन्य

By NS
On: July 26, 2026 8:20 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


तिल्दा-नेवरा :- रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद तथा महाराष्ट्र, त्रिपुरा एवं झारखंड के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस से जिला पंचायत रायपुर की सभापति एवं समाजसेवी महेंद्र साहू ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बैस का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

साहू ने कहा कि रमेश बैस का सार्वजनिक जीवन, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनसे मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त करना उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि शैल महेंद्र साहू वर्तमान में जिला पंचायत रायपुर की सभापति, महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति, भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की उपाध्यक्ष तथा प्रदेश साहू संघ किसान प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष के रूप में सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह सौजन्य भेंट क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment