--विज्ञापन यहां--

पाटन में 23 अगस्त को भव्य रूप से मनाया जाएगा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 66वां जन्मोत्सव, नव निर्मित राजीव भवन का होगा उद्घाटन

By NS
On: August 4, 2026 9:09 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाटन विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 23 अगस्त को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन के लोकप्रिय विधायक भूपेश बघेल का 66वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पाटन में नव निर्मित राजीव भवन का भव्य उद्घाटन भी किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत राजीव भवन में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भवन के उद्घाटन से होगी। इसके पश्चात सभी कांग्रेसजन रामलीला मैदान (अखरा), पाटन में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है।
जन्मोत्सव एवं उद्घाटन समारोह को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया गया तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment