--विज्ञापन यहां--

पतोरा में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

By NS
On: June 24, 2026 3:25 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम पतोरा में मंगलवार को वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक जनों ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके अदम्य साहस और संघर्षपूर्ण जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वर साहू, आदिवासी समाज पतोरा के अध्यक्ष शिव तुमरेकी, जमुना ठाकुर, पूर्व सरपंच अजिता साहू, जनपद सदस्य चंद्रिका देवदास, राधा ठाकुर, हेमलता कुंजाम, दुर्गा ठाकुर, बिरेंद्र ठाकुर, शिशुपाल तुमरेकी, निलेश ओटी, केशव कुंजाम, शंकर कुंजाम, हेमचंद ठाकुर, जमुन ठाकुर एवं चित्रसेन देवदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment