--विज्ञापन यहां--

पतोरा में कबीर प्राकटोत्सव का भव्य आयोजन 21 जून को

By NS
On: June 20, 2026 1:10 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। कबीर पंथी सत्संग समिति एवं समस्त ग्रामवासी पतोरा द्वारा संत कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में कबीर प्राकटोत्सव का भव्य आयोजन 21 जून 2026, रविवार को साहू सदन, पतोरा में किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा, ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से आदर्श पंडवानी ग्रंथ गायिका बहन त्रिवेणी साहू (पिपरछेड़ी भिंभोरी) द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रथम पाली के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्याम सुंदर दास साहेब सलाहकार, एसकेडीवी मिशन, दुर्ग करेंगे। विशेष अतिथियों में सरस्वती बंजारे अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग, चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी जनपद सदस्य, भूनेश्वर साहू सरपंच एवं देवकरण कौशल उपसरपंच शामिल रहेंगे।

द्वितीय पाली में सायं 5 बजे से चौका आरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन होगा। इस अवसर पर महंत श्याम सुंदर दास माणिकचौरी वाले के करकमलों से कार्यक्रम संपन्न होगा। 

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत प्रमोद साहेब उपाध्यक्ष कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा करेंगे तथा देवेंद्र चंद्रवंशी सदस्य जिला पंचायत दुर्ग विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजन समिति के संयोजक शुकेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष सुदर्शन साहू, उपाध्यक्ष कौशल साहू, अध्यक्ष शशि भूषण साहू एवं उपाध्यक्ष सावित्री साहू ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर संत कबीर साहेब के संदेशों को आत्मसात करने का आग्रह किया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment