--विज्ञापन यहां--

पतोरा में कबीर प्राकटोत्सव पर भव्य आयोजन, 121 चौका आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

By NS
On: June 21, 2026 1:41 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। कबीर पंथी सत्संग समिति एवं समस्त ग्रामवासी पतोरा के तत्वावधान में संत शिरोमणि कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को साहू सदन, पतोरा में कबीर प्राकटोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कबीर पंथी अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर संत कबीर साहेब के बताए सत्य, प्रेम, मानवता एवं समरसता के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ 121 चौका आरती पूजा का आयोजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान कबीर वाणी, सत्संग, भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों के माध्यम से संत कबीर साहेब के जीवन दर्शन तथा उनके सामाजिक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

oplus_0

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा प्रमोद साहू ने उदित मुनि नाम साहेब के चादर तिलक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज विश्व में अनेक लोग स्वयं को जगतगुरु कहते हैं, लेकिन जगतगुरु और सद्गुरु के अंतर को समझना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि केडीवी मिशन जीव दया एवं मानव सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए समाज में करुणा, प्रेम, अहिंसा और मानव कल्याण का संदेश प्रसारित कर रहा है। मिशन का उद्देश्य सभी प्राणियों के प्रति दया भाव विकसित करना तथा समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना है।
सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर ने कहा कि कबीर साहेब का संदेश हर युग में प्रासंगिक रहा है। उन्होंने समाज को सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। कबीर के दोहे आज भी मानव जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने गुरु के महत्व को सर्वोपरि बताते हुए समाज को ज्ञान और सदाचार का मार्ग दिखाया।

जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि कबीर साहेब ने मानव सेवा को ही माधव सेवा बताया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, भाईचारा और सम्मान की भावना को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत श्यामसुंदर दास, पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, सरपंच भुनेश्वर साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किशन हिरवानी, जनपद सदस्य चंद्रिका कलिहारी, शशिभूषण साहू, अंजिता गोपेश साहू, शुकेश्वर साहू, प्रकाश साहू, सुदर्शन साहू, रूपेश साहू, मनोज साहू ,हेमंत साहू,कौशल साहू,सावित्री साहू,नरेश श्रीवास,गेंदलाल साहू,करण साहू,प्रेमलता साहू,दिलेश्वरी साहू,सरस्वती साहू,महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सत्संग, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment