--विज्ञापन यहां--

पचरा गीत पर झूम उठा पंडाल, कल होगा श्रीराम कथा का समापन

By NS
On: October 3, 2026 5:50 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


उतई। धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति द्वारा ग्राम बोरीगारका में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिवस पर भक्ति और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। आचार्य पं. श्री युवराज पांडेय जी महाराज द्वारा गाए गए छत्तीसगढ़ी पचरा गीत पर पूरा पंडाल झूम उठा। ढोल-मंजीरे की थाप पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर नाचने लगे।

कथा के दौरान महाराज जी ने भजनों और पचरा गीतों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि वृद्ध से लेकर युवा तक सभी झूमते नजर आए।

कल होगा कथा का समापन
सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन कल 4 अक्टूबर को होगा। कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। कथा समापन के पश्चात महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

रात्रि में रंग झरोखा कार्यक्रम
समापन अवसर पर रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रसिद्ध कलाकार दुष्यंत हरमुख कृत ‘रंग झरोखा’ की प्रस्तुति होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक गीत, नृत्य और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कथा हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है, सभी सपरिवार पहुंचकर धर्म लाभ लें और भंडारे में शामिल हों।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment