--विज्ञापन यहां--

नवापारा विप्र कुल महिला मंडल ने सीआरपीएफ के जवानों को बांधी राखी ,,,थनौद के 211बटालियन कैंप में भव्य आयोजन,,

By NS
On: August 27, 2026 2:28 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


विप्र कुल की बहनों का स्नेह देख भावुक हुए जवान
कहा अपनेपन का अहसास, सुरक्षा का दिया वचन

,,,,,,,,,,,खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,

राजिम। नवापारा विप्र कुल महिला मंडल ने थनौद स्थित 211 बटालियन के सीआरपीएफ जवानों को राखी बांधी। बड़ी संख्या में पूरे उत्साह, उमंग के साथ राखी बांधने पहुंची विप्र कुल की महिलाओं का ये स्नेह पाकर जवान भावुक हो गए।

जवानों ने कहा इतनी बड़ी संख्या में बहनें पाकर हम अभिभूत हैं। हमें लग ही नहीं रहा की हम घर परिवार से दूर हैं। आप सबकी उपस्थति ने हमारा त्यौहार को यादगार बना दिया। जवानों ने हर परिस्थिति में विप्र कुल की बहनों को रक्षा का वचन दिया।

नवापारा विप्र कुल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि एक नई पहल नवापार विप्र कुल महिला मंडल द्वारा की गई है। आगे तिवारी ने कहा कि चाहे केंद्रीय बल के जवान हो, क्षेत्र के पुलिस हो हर तीज,त्यौहार में ये अपना घर,परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा करते हैं। ताकि हम अच्छे से तीज त्योहार मना सकें। ऐसे में हमारा भी फर्ज है कि हर त्योहार पर हम इन भाइयों का ख्याल रखे। उन्हें घर परिवार की कमी महसूस न होने दे। राखी बांधकर , पूजा,अर्चना ,स्वल्पाहार के पश्चात संरक्षक विद्या तिवारी ने बहना ने भाई की कलाई से राखी बांधा है गीत गाकर आयोजन को और सुन्दर बना दिया। सभी जवान भाइयों ने भी लय से लय मिलाकर माहौल को खुशनुमा कर दिया। गरिमामयी इस आयोजन की शोभा बढ़ा दी। इस भव्य आयोजन के बाद विप्र कुल की बहनों ने हर त्योहार में भाइयों के साथ मनाने की बात कही।

इस अवसर पर नवापारा विप्र कुल की अध्यक्ष रेखा तिवारी सहित उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, सचिव सोमा शर्मा,संरक्षक डॉ. मधु रानी शुक्ला,विद्या तिवारी,रेखा शुक्ला, नंदिनी शर्मा, रमा शर्मा, शकुन शर्मा,सविता दुबे, संगीता शर्मा,पूनम दिवान,पुष्पांजलि तिवारी,भावना शर्मा,मुक्ति शर्मा, स्वाति शुक्ला, सुषमा शर्मा, स्मृति शर्मा, कुमुद पुराणिक, कुशाली दीवान, बेबी प्रज्ञा विशेष रुप से उपस्थित थी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment