--विज्ञापन यहां--

नगर पंचायत पाटन में विधि-विधान से हुई भगवान श्री गणेश की स्थापना

By NS
On: September 14, 2026 9:40 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। नगर पंचायत पाटन के कक्ष में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा-अर्चना के दौरान भगवान श्री गणेश जी से नगर पंचायत पाटन सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं।
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं। उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही कामना है। इस अवसर पर पार्षद केवल देवांगन, सागर सोनी,हुकुमचंद देवांगन,जलज सावर्णी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment