--विज्ञापन यहां--

दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा था ईनामी आरोपी सेवा सिंह, जामुल पुलिस ने दबोचा

By NS
On: September 5, 2026 1:31 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • पहचान छिपाकर पंजाब से छत्तीसगढ़ तक बदलता रहा ठिकाना, हत्या के प्रयास समेत छह मामलों में था वांछित

दुर्ग/जामुल। हत्या के प्रयास के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर लगातार पंजाब, छत्तीसगढ़ सहित अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में कुरूद निवासी योगेश सहारे ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके छोटे भाई नरेन्द्र सहारे पर स्कूटी सवार व्यक्ति ने प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाई है। मामले में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 249/2024 के तहत धारा 109 बीएनएस में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
पहचान छिपाकर बदलता रहा ठिकाना
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। वह पंजाब, छत्तीसगढ़ सहित अन्य स्थानों पर अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद जामुल पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और उसकी पहचान की पुष्टि कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवा सिंह, निवासी कैम्प-01, पटेल डेयरी के पास, छावनी, जिला दुर्ग तथा मूल निवासी तरण तारण, पंजाब के रूप में हुई है।
कई थानों में दर्ज हैं अपराध
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सेवा सिंह के विरुद्ध दुर्ग जिले के अलग-अलग थानों में कई अपराध दर्ज हैं। इनमें जामुल, खुर्सीपार, कोतवाली दुर्ग, वैशाली नगर और छावनी थाने के प्रकरण शामिल हैं। थाना छावनी के वर्ष 2024 के एक मामले में आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा ईनाम भी घोषित किया गया था।
लंबित आपराधिक प्रकरणों में—
थाना जामुल: अपराध क्रमांक 249/2024, धारा 109 बीएनएस।
थाना खुर्सीपार: अपराध क्रमांक 290/2016, धारा 294, 323, 506 भादवि।
थाना कोतवाली दुर्ग: अपराध क्रमांक 136/2016, धारा 379 भादवि।
थाना वैशाली नगर: अपराध क्रमांक 60/2023, धारा 294, 323, 341, 34 भादवि।
थाना छावनी: अपराध क्रमांक 19/2024, धारा 294, 323, 506, 327 भादवि।
थाना छावनी: अपराध क्रमांक 111/2024, धारा 363 भादवि।
जामुल पुलिस की लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र की सक्रियता और आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के बाद की गई कार्रवाई के चलते दो वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में गिरफ्तारी के दौरान कोई विशेष जप्ती नहीं दर्शाई गई है।
पुलिस ने की आम लोगों से अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। अपराधियों को संरक्षण देने या उनकी पहचान छिपाने के बजाय पुलिस को सूचना देकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment