पाटन। ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए जागृति वर्मा के विवाह समारोह में सहयोग स्वरूप ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने नवदंपति के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी संवेदनशीलता के लिए जानी जाती हैं। वे गांव के जरूरतमंद परिवारों को विवाह जैसे मांगलिक आयोजनों के साथ-साथ शोक की घड़ी में भी आर्थिक सहयोग प्रदान करती रही हैं। उनके इस मानवीय एवं सहयोगात्मक कार्य की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जाती है।
इस अवसर पर नीलेश्वर वर्मा, खुशबू वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, संजू वर्मा, शांता वर्मा, कालिया वर्मा, तरण वर्मा, मोनिका वर्मा, डोने वर्मा सहित अन्य ग्रामीण एवं परिजन उपस्थित रहे। सभी ने सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा के इस सहयोगी एवं सामाजिक पहल की सराहना की।





