रानीतराई।जय बाबा विश्वकर्मा मिस्त्री संघ एवं त्रिदेव स्टार गणेशोत्सव समिति तेलीगुण्डरा द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
हृदय स्थल गुड़ी चौक में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप, अध्यक्षता दिनेश साहू जनपद सदस्य,विशेष अतिथि मनीष पटेल सेक्टर अध्यक्ष, सागर सिन्हा सेक्टर अध्यक्ष,हुलेश्वरी बीरेंद्र साहू सरपंच,चन्द्रसेन साहू उपसरपंच,रेखराम साहू,दादूराम साहू एवं समिति के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश जी एवं विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर ग्राम,क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्य अतिथि जिप.दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री विश्वकर्मा शिल्प, निर्माण एवं सृजन के देवता हैं। इसी कारण कामगार, कारीगर, तकनीकी कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रमिक श्रद्धाभाव से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद कर्म और सृजन के क्षेत्र में नई ऊर्जा प्रदान करता है।
जनपद सदस्य दिनेश साहू ने सृष्टि के रचयिता विश्वकर्मा एवं प्रथम पूजनीय श्री गणेश की मूर्ति स्थापना युवाओं में नई ऊर्जा का संचार प्रदान करती है।हमारे भारत देश में सनातन संस्कृति एक धरोहर के रूप में प्रत्येक ग्रामीण परिवेश में समाहित है। रात्रि में छत्तीसगढ़ी लोककला मंच सरगम हंचलपुर की अनुपम प्रस्तुति हुई।
इस अवसर पर अंकित साहू,सतीश ठाकुर,प्रेमप्रकाश पटेल, मिकेश ठाकुर,राजू पटेल,जितेंद्र साहू,प्रमोद यादव,कन्हैया साहू,नरेंद्र पटेल,रोहित दास मानिकपुरी,रामदयाल साहू,धनराज साहू,वेणुगोपाल,रोहित पटेल,गौत राम,रितेश,भास्कर,योगेश,वाकेश,भोजेंद्र देवांगन, लक्की ठाकुर,जयकांत साहू,संदीप साहू,भास्कर ठाकुर,अजीत साहू,गौतम पटेल,नोहर साहू, बोधीराम साहू,भगवती साहू समिति के सदस्य सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।








