--विज्ञापन यहां--

तीसरे प्रयास में मिली सफलता: जामगांव (एम) के नमन चंद्राकर ने NEET-UG परीक्षा में लहराया परचम

By NS
On: July 17, 2026 2:37 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम जामगांव (एम) के होनहार छात्र नमन चंद्राकर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) में सफलता हासिल कर अपने गांव और पूरे पाटन क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में नमन ने 720 में से 522 अंक प्राप्त किए हैं तथा उनकी ऑल इंडिया रैंक लगभग 63 हजार रही है।
नमन ने यह उपलब्धि तीसरे प्रयास में हासिल की। उन्होंने अपनी अटूट लगन, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम प्राप्त किया। उनकी सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।
नमन के पिता कुंदन चंद्राकर एवं माता पिंकी चंद्राकर ने बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह वर्षों की कठिन मेहनत, धैर्य और समर्पण का परिणाम है। सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने नमन का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
परिजनों के अनुसार नमन शुरू से ही अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहे हैं। लगातार प्रयास, अनुशासित अध्ययन और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस सफलता तक पहुंचाया। उनकी उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि जामगांव (एम) और पूरे पाटन क्षेत्र के लोगों में गर्व और उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि नमन भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment