--विज्ञापन यहां--

तिल्दा नेवरा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर

By NS
On: August 31, 2026 1:17 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


तिल्दा नेवरा। इन दिनों शहर सहित गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। हर गली-मोहल्ले में आसानी से शराब उपलब्ध है। जगह-जगह शराब की अवैध बिक्री जोरों से चल रही है। इस ओर आबकारी विभाग छोटे मोटे कार्यवाही कर रहे है और वाह वाही लूट रहे है जिसके कारण शराब बेचने वाले अवैध कारोबार से जुड़े लोग धड़ल्ले से बिना किसी कानून की डर से शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। ऐसा लगता है प्रशासन ने भी शराब माफियाओं, कोचियों को मौन स्वीकृति प्रदान कर रखी हो। जिसके कारण बिना डर भय के सुबह से देर रात्रि तक शराब बेचते देखा जा सकता है। इधर शासन अवैध शराब बिक्री और शराब माफियाओं को समाप्त करने खुद शराब बेच रही है। आबकारी व पुलिस विभाग की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नजर नहीं आ रही है। क्या शासन सरकारी शराब दुकान के अधिक मुनाफा को देखकर अवैध शराब बेचने से लेकर शराब कोचियों को खुली छूट दे रखी है या फिर आबकारी और पुलिस विभाग की सांठगांठ से इन अवैध कारोबार को खुला संरक्षण दे रखा है। नगर के गली, मोहल्लों, होटलों, ढाबों में खुलेआम शराब बेचने एवं पीने पिलाने का सिलसिला लगातार जारी है।

आबकारी विभाग की मौन सहमति है या विभाग में कर्मचारियों की कमी ये तो भगवान जाने लेकिन शराबखोरी का ये धंधा अपने चरम पर है। जिसे रोकने में कोई कारगर कदम उठाने तक की जहमत विभाग द्वारा नहीं की गई है।

शराबियों के दिन रात के झगड़ों से जहां गृहिणियां परेशान है वहीं गली मोहल्ले में शराबियों के कारण भी महिलाओं का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। बहरहाल अवैध शराब बिकने का सिलसिला नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में बदस्तूर जारी है तथा विभाग द्वारा अभी तक सिर्फ छोटे मोटे कार्यवाही कर रही है जो उनकी कार्यशैली व पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment