--विज्ञापन यहां--

तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की

By NS
On: August 17, 2026 5:59 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बीरभूम। Hotel Accident पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर क्षेत्र के पास स्थित एक निजी होटल में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में होटल में ठहरे 7 श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें और पुलिस मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा 17 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे तारापीठ थाना क्षेत्र में हुआ। तालाब के किनारे स्थित ‘बिदिशिनी’ होटल के ग्राउंड फ्लोर में अचानक आग भड़क उठी। उस वक्त होटल में कई लोग सो रहे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे अंदर मौजूद लोगों को संभलने और सुरक्षित बाहर निकलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका।

– Advertisement –

Ad image

आग की चपेट में आए श्रद्धालु

आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में ठहरे श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल बाहर निकालकर रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज सहित आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया।

दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

होटल से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद तारापीठ और रामपुरहाट थाने की पुलिस के साथ दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव अभियान के दौरान होटल के कमरों की जांच की गई और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

– Advertisement –

Ad image

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फायर विभाग की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और होटल में सुरक्षा इंतजामों की भी पड़ताल की जा रही है।

आखिरी सोमवार होने से तारापीठ में थी भारी भीड़

यह हादसा ऐसे समय हुआ जब तारापीठ में श्रावण महीने का आखिरी सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। तारापीठ धार्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है, जहां मां तारा के दर्शन और पूजा के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। सोमवार को भी मंदिर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत-बचाव कार्य के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस होटल में ठहरे लोगों की जानकारी जुटाने के साथ मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment