जामगांव आर। विश्व योग दिवस पर गठित उपतहसील स्तरीय योग समिति जामगांव आर की प्रथम बैठक रविवार प्रातः 5 बजे सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर में योग शाखा के साथ संपन्न हुई। उपतहसील स्तरीय योग समिति के प्रथम बैठक में सरंक्षक आसकरण जैन जामगांव आर, अध्यक्ष डॉ गुलाब साहू औरी ,सचिव संतोष साहू बोरवाय,सहसचिव इंद्रकुमार नवागांव ने प्रभावी मार्गदर्शन दिए। उपस्थित सभी साथियों ने लगातार 1 घंटे तक योग विधाओं को आत्मसात किए और सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव आर में प्रत्येक माह प्रथम रविवार को प्रातः 5 बजे से 6 बजे तक चलने वाली योग की शाखा में स्व स्फूर्त सहभागिता अदा करने का वचन दिए। योग शाखा में जामगांव आर,औरी बोरवाय,भनसुली,नवागांव ,बेलहारी के योग प्रेमी शामिल हुए।

बेईमान विचार संपन्न नहीं हुआ करते,,,,,
उपतहसील स्तरीय योग समिति संरक्षक आसकरण जैन ने कहा कि तन मन को निरोगी बनाकर अनुशासन को स्वअनुशासन में बदलने की अदभुत कला सिखाती है योग।।समर्पित होकर करे योग और पाए खुशहाल जीवन,उन्होंने कहा कि विचारों की गरीबी के कारण ही लालच हवश ईर्ष्या द्वेष बेइमानी सुझती है।कोई विचार संपन्न व्यक्ति बेइमानी नहीं करता और करते हुए दिखता है तो वह विचार संपन्न नहीं हो सकता।धन सम्पन्नता और विपन्नता से परेशानी आ सकती है किन्तु विचार संपन्नता परेशानी का हल निकालने में महती भूमिका निभाती है इसीलिए विचार संपन्न सदैव प्रसन्नचित रहते है।
योग स्वस्थ और मस्त जीवन देता,,,,,,
अध्यक्ष डॉ गुलाब साहू ने कहा कि योग करके व्यक्ति जब स्वस्थ तन मन से परिवार समाज का संचालन करते है तब स्वमेव प्रसिद्धि कदम चूमती है।योग तो स्वयं को स्वयं से जोड़ने निरोगी काया देती है।बस नियमित करे योग स्वस्थ और मस्त जीवन जिए।प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को प्रातः 5 बजे पहुंचे 6 बजे वापस प्रस्थान करे।सचिव संतोष साहू और सहसचिव इन्द्रकुमार ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि योगी सजगता पूर्वक समिति बैठकों शामिल सुनिश्चित रखे बैठक में योगेंद्र साहू, शंभू कुमार, अभिषेक,पीयूष, मेघराज चंद्राकर भावेश कुमार,हलधर, तोषन लाल,राजेंद्र ,वैभव ,अंगेश्वर साहू सहित अन्य शामिल हुए।





