--विज्ञापन यहां--

जन्माष्टमी पर्व के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न… सांकरा में रामसत्ता, मानस कार्यक्रम एवं दही लूट का होगा आयोजन

By NS
On: September 4, 2026 10:38 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम सांकरा के दईहान चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की तथा कार्यक्रमों को सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया।
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को रामसत्ता, रविवार को मानस कार्यक्रम तथा सोमवार को दही लूट का आयोजन किया जाएगा। तीनों कार्यक्रम ग्राम सांकरा के दईहान चौक में आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होकर पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की गई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment