--विज्ञापन यहां--

जनपद पंचायत पाटन के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक से की सौजन्य भेंट

By NS
On: June 19, 2026 8:27 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। जनपद पंचायत पाटन में पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक से उनके कक्ष में सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद पंचायत पाटन में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

सौजन्य भेंट के दौरान जनपद पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास, ग्रामीण अधोसंरचना, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता एवं शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने सहित विभिन्न विकासात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के आपसी सहयोग से पाटन विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नेतृत्व में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएँ प्राप्त होंगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment