--विज्ञापन यहां--

छत्तीसगढ़ स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से मिले भाजपा नेता निर्मल जैन….रानीतराई अंचल की समस्याओं से कराया अवगत

By NS
On: August 5, 2026 5:36 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


  • रानीतराई प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में पदस्थ लेब टेक्नीशियन श्वेता भारद्वाज की अन्य जगह सेवा देने की की शिकायत

रानीतराई। अंचल के वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा मण्डल जामगांव आर महामंत्री निर्मल जैन मंगलवार को भाजपा कार्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी से मुलाकात कर रानीतराई अंचल की समस्याओं से अवगत कराते हुए आंचलवासियो को जनसुविधा प्रदान करने की निवेदन किए है । भाजपा महामंत्री निर्मल जैन ने बताया कि कैबिनेट मंत्री जायसवाल जी को रानी तराई प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में सुरक्षा के लिए परिसर का बाउंड्रीवाल की मांग रखा गया साथ ही ,प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र रानीतराई में रिक्त पदों _
वार्ड ब्वॉय 1,वार्ड आया 01,स्विपर 01 पद सहित
उप स्वस्थ्य केंद्र करेला, असोगा ,बोरिद स्वास्थ कार्यकर्ता महिला व पुरुष के रिक्त पदों को भरने की मांग रखी गई साथ ही रानीतराई प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में पदस्थ लेब टेक्नीशियन श्वेता भारद्वाज अन्य जगह पदस्थ किया गया है उसे तुंरत मूल पदस्थ स्थान रानीतराई प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में पदस्थ करने की मांग रखी गई है जिस पर मंत्री जी ने शीघ्र कार्रवाई की बात की है।
स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी से मुलाकात अवसर पर भाजपा मण्डल जामगांव आर महामंत्री निर्मल जैन सहित वरिष्ठ भाजपा नेता व शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर अध्यक्ष नरेश केला ,मण्डल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा ,संतोष साहू भी शामिल रहे ।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment