--विज्ञापन यहां--

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खबर: विजय शर्मा की पहल रंग लाई? भारत

By NS
On: July 28, 2026 5:54 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। Bastar Regiment: भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट की स्थापना का प्रस्ताव भेजा था। अब रक्षा मंत्री ने इस प्रस्ताव पर जवाब देते हुए बताया है कि मामले की जांच और परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

26 जून 2026 को भेजे गए पत्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि बस्तर संभाग के आदिवासी युवाओं ने वर्षों से नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया है। उन्होंने लिखा कि दुर्गम क्षेत्रों में भी बस्तर के जवान कुशलता से कार्य कर रहे हैं और भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ का गठन राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

– Advertisement –

Ad image

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बस्तर रेजिमेंट बनने से क्षेत्र के युवाओं को सेना में शामिल होने का बेहतर अवसर मिलेगा, साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन और आर्थिक प्रगति को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस प्रस्ताव के जवाब में 9 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्र भेजकर बताया कि उन्हें 26 जून का पत्र प्राप्त हो गया है और बस्तर रेजिमेंट की स्थापना के संबंध में मामले की जांच की जा रही है।

– Advertisement –

Ad image

अब इस पहल को लेकर बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में उम्मीदें बढ़ गई हैं कि यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो भारतीय सेना में बस्तर के नाम से एक नई रेजिमेंट का गठन हो सकता है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment