--विज्ञापन यहां--

चुनकट्टा में मनरेगा मजदूरों ने उत्साहपूर्वक मनाया रोजगार दिवस

By NS
On: June 22, 2026 11:31 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम चुनकट्टा में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के अंतर्गत कार्यरत मजदूरों द्वारा कार्यस्थल पर रोजगार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों ने सामूहिक रूप से खीर, पूड़ी एवं सब्जी बनाकर भोजन किया और रोजगार दिवस को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने मनरेगा योजना से मिलने वाले रोजगार एवं आजीविका के महत्व पर चर्चा की तथा श्रम के सम्मान का संदेश दिया। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रोजगार दिवस के आयोजन ने श्रमिकों में एकता, सहयोग और सामुदायिक सहभागिता की भावना को और मजबूत किया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच रोशनी सोनू राय, उपसरपंच अजय सिंह राजपूत, पंच छत्रपाल सिंह राजपूत, नीतु कोसले, हेमा जोशी, दसमत बंजारे, जय प्रकाश राय, रोजगार मेट भारती यदु सहित दीप्ति, हिमांशु, हरिशंकर साहू, अंजु यदु, लीना साहू, धनी यादव, मोना जोशी, द्रौपती गायकवाड़, दामनी सोनवानी, बुधवंतीन सोनवानी, हेमलता साहू, देवकी, अंजनी, योगिता सोनवानी एवं बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment