--विज्ञापन यहां--

चुनकट्टा में अवैध कबाड़ी दुकान के विद्युत कनेक्शन की होगी जांच, नियम विरुद्ध स्थान परिवर्तन पर होगी कार्रवाई

By NS
On: July 31, 2026 3:28 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। ग्राम पंचायत चुनकट्टा द्वारा गांव में संचालित एक कथित अवैध कबाड़ी दुकान में लिए गए विद्युत कनेक्शन की जांच कराने की मांग के बाद विद्युत वितरण कंपनी ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम पंचायत ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, सेलूद जोन के कनिष्ठ यंत्री को आवेदन सौंपकर बताया था कि ग्राम चुनकट्टा के खसरा क्रमांक 21 स्थित परिसर में अवैध रूप से कबाड़ी का संचालन किया जा रहा है। पंचायत का आरोप है कि उक्त स्थल पर लगभग 12 एचपी क्षमता का विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग किया जा रहा है। पंचायत ने कनेक्शन की वैधता की जांच कर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की थी।

मामले में विद्युत वितरण केंद्र सेलूद के कनिष्ठ यंत्री (जेई) नेताम ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच के लिए विभागीय टीम भेजी गई थी। जांच में यह सामने आया कि संबंधित उपभोक्ता ने विभाग को बिना किसी सूचना दिए विद्युत कनेक्शन को दूसरे स्थान पर स्थापित कर लिया है।

उन्होंने कहा कि विद्युत कनेक्शन का बिना अनुमति अन्य स्थान पर स्थानांतरण नियमों के विरुद्ध है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे स्पष्ट है कि विभाग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है और जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment