देवरीबगला/विकासखंड डौडीलोहारा के 208 गांव की ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियां ने 7 हजार से अधिक पौधे लगाए।
स्वस्थ पंचायत समन्वयक अनीता रामटेक व में साहू ने बताया कि स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए विकासखंड की 560 मितानिनों ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्य व पर के लोगों के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण के पश्चात उनकी सुरक्षा व निगरानी करने की जवाबदारी भी दी गई।
ब्लॉक समन्वयक चंद्रप्रभा सुधाकर व शोभा शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण कार्य के लिए व्यापक कार्य योजना बनाकर कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की अपने बच्चों की तरह देखभाल करें। यह कार्य हरित भविष्य का संकल्प है। विकासखंड के 24 मितानिन प्रशिक्षक वृक्षारोपण कार्य में सहयोग किया। मितानिन प्रशिक्षक खेमिन झरिया व परवीन बेगम ने कहा कि पौधा लगाकर पेड़ बनने पर हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है तथा एक पुण्य का कार्य भी है।
ग्राम देवरी बंगला, नाहंदा, जेवरतला, सुरेगाव, झिटिया, फरदफोङ, किसना, रानीतराई,खैरा, कमकापार,मंगचुआ, कोबा, रेगाडबरी, सहित 208 ग्राम में पौधारोपण किया। वृक्षारोपण कार्य के लिए प्रेरित करने वाले मितानिन प्रशिक्षक दीपमाला श्रीवास्तव, केशव शर्मा, सुशीला साहू, रोहित चुरेंद्र, ऐश्वर्यामाती तिवारी, ललिता यादव, प्रीतम साहू, ममता साहू, डामिन साहू, अंकालूराम कोसमा, प्रमुख है।






