तिल्दा-नेवरा :- तिल्दा के समीप स्थित ग्राम पंचायत सरोरा में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गांव को नशा मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। सरपंच उमेश्वरी विश्वाम साहू के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला समूहों एवं ग्रामीणों ने अवैध शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत परिसर से एक जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली गांव की विभिन्न गलियों, मोहल्लों एवं चौक-चौराहों से होकर निकली। इस दौरान ग्रामीणों को अवैध शराब के कारोबार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन तथा प्लास्टिक पानी पाउच एवं डिस्पोजल के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। पंचायत ने स्वच्छ एवं नशामुक्त गांव के निर्माण का संदेश देते हुए सामाजिक सहभागिता का आह्वान किया।

पंचायत द्वारा जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि गांव में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए जाने अथवा अवैध शराब की बिक्री एवं सेवन से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध शराब की बिक्री अथवा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों को पंचायत की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इस अवसर पर सरपंच उमेश्वरी विश्वाम साहू, उपसरपंच बसंत सिंह विनोद सहित पंचगण दयाचंद चतुर्वेदी, उमा कुर्रे, इंदू शेखर शर्मा, सरोजनी यदु, माहेश्वरी पाल, मनोज यादव, ताराचंद पाल, जितेंद्र वर्मा, रति देवी, यकिता साहू, उमा सिन्हा, नारायण यदु, चंद्रकुमार, जयुरायण वर्मा, ओमप्रकाश, प्रमिला साहू, सती निषाद, अनीत यदु, रुक्मणी, मीना, सुनीता, वेणु, यशोदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा महिला कमांडो दल का भी गठन किया गया। इसमें रेवती साहू को अध्यक्ष, रोशनी वर्मा को उपाध्यक्ष, अनीता राजगोड़ को सचिव तथा गायत्री देवांगन को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। एवं सदस्य गण में अनिता यदु, कुमारी रात्रे, संगीता वर्मा, ऋषि कुमार नेताम, निरमा नेताम, आरती नेताम, मीना नेताम, कौशिल्या जोशी, ललिता जोशी, दुबसिया यदु, दशोदा ध्रुव, कामिन यदु, शकुन जोशी, लता साहू, कुमारी जोशी एवं सावत जोशी को सदस्य बनाया गया। पंचायत ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ग्राम सरोरा को नशा मुक्त एवं स्वच्छ गांव बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।







