
पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत गाड़ाडीह की सरपंच ज्योति ध्रुव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सफल हो गया। निर्धारित बैठक में हुए मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 10 मत पड़े, जबकि विरोध में 3 मत मिले। आवश्यक बहुमत मिलने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पारित घोषित कर दिया गया, जिसके साथ ही सरपंच लक्ष्मी ध्रुव को अपना पद गंवाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, मतदान की प्रक्रिया नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की औपचारिक घोषणा की। अब पंचायत में नियमानुसार नए सरपंच के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस घटनाक्रम के बाद ग्राम पंचायत गाड़ाडीह की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।




