गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुमति से जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार शिवशंकर जायसवाल को भाजपा गरियाबंद जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं देवेश ठाकुर को भाजपा मंडल अध्यक्ष मलेवांचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभावशील होंगी। संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





