--विज्ञापन यहां--

गंगोरी में पुलिस की छापेमारी, 22 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार

By NS
On: July 10, 2026 2:34 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरसीवा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गंगोरी में छापेमारी कर एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सरसीवा वीणा यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गंगोरी निवासी सोहन लाल जांगड़े (33 वर्ष) अपने घर की बाड़ी में बिक्री के लिए अवैध कच्ची महुआ शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसके कब्जे से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीणा यादव, प्रधान आरक्षक डेगराम साहू, धुपेश्वरी सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रमेश ध्रुव, प्रधान आरक्षक सुरेश तारम, महिला प्रधान आरक्षक नीलम रत्नाकर सहित थाना सरसीवा के पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment